इस आसान तरीके से एक दिन में गायब करें बड़े से बड़ा पिंपल

Updated : Mar 14, 2021 17:33
|
Editorji News Desk

क्या आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है कि कोई पार्टी या फंक्शन अटेंड करने से ठीक पहले चेहरे पर एक पिंपल निकल आता है. एकबार यदि पिंपल हुआ तो वह सामान्य तौर पर गायब होने में तीन से चार दिन तो लेता ही है. आज हम आपको बताएंगे एक ऐसा तरीका जिससे एक दिन में पिंपल आपके चेहरे से गायब हो सकता है.

पिंपल को मिटाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी और किसी अच्छे फेसवॉश से धो लें. अब एक फेस पैक तैयार करें जिसमें मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर और नींबू के रस को एक साथ मिलाएं. यह एक प्राकृतिक फेस पैक है, जो चेहरे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा. इस फेस पैक को 5 मिनट तक के लिये चेहरे पर लगा रहने दें.

पांच मिनट के बाद आइस क्यूब से अपने पिंपल पर मसाज करना शुरू कर दें. इसको लगातार रगड़ते रहें भले ही आपकी त्वचा पूरी ठंडी क्यों न होने लगे. कुल दो आइस क्यूब्स आपको चेहरे पर रगड़ना है. बहुत अधिक ठंडा लगने पर आप बीच-बीच में हल्का-हल्का रगड़ें. आइस क्यूब की शीतलता पिंपल को आराम से बैठा देगी और एक ही दिन में पिंपल गायब हो जाएगा.

acneAcne care

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट