Taxpayers के लिए राहत की खबर, फॉर्म 15CA/15CB मैनुअली भरने आखिरी तारीख 15 अगस्त तक बढ़ी

Updated : Jul 21, 2021 14:06
|
Editorji News Desk

इनकम टैक्स पोर्टल पर फॉर्म (Relief to Taxpayers) 15CA और 15CB भरने में दिक्कत आ रही है, तो परेशान ना हो क्योंकि अब डेडलाइन मिड अगस्त तक (Last date extended) हो गई है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज यानी CBDT ने अब ई-फाइलिंग की डेडलाइन तारीख को आगे बढ़ा कर 15 अगस्त कर दिया है, जो पहले 15 जुलाई थी.

नए पोर्टल (Portal)पर इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग में आ रही दिक्कत को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. मंगलवार को CBDT ने बयान दिया कि टैक्सपेयर्स अब फॉर्म 15CA/15CB को मैनुअल फॉर्मेट में ऑथराइज्ड डीलर्स को 15 अगस्त तक जमा कर सकते हैं. साथ ही कहा है कि इन फॉर्मों को बाद की तारीख में अपलोड करने के लिए नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि डॉक्युमेंटेशन आइडेंटिफिकेशन नंबर जनरेट हो सके.

दरअसल, इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के मुताबिक, फॉर्म 15CA/15CB को इलेक्ट्रॉनिक तौर पर फाइल करना जरूरी है. फॉर्म 15CA रेमिटर द्वारा इस बात का डिक्लेरेशन होता है कि नॉन-रेजिडेंट को किए गए पेमेंट्स के मामले में सोर्स पर टैक्स डिडक्ट हो चुका है.

ये भी पढ़ें: ADB on GDP: एशिया डेवलपमेंट बैंक ने भारत की GDP का ग्रोथ अनुमान घटाया, 11% से कम कर 10%

TaxLast DayIncome Tax DepartmentCBDT

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study