रिलायंस बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी

Updated : Jul 28, 2020 01:08
|
Editorji News Desk

कोरोना वायरस महामारी के बीच एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. रिलायंस ने ExxonMobil Corporation को पीछे छोड़ दिया है और अब वो Saudi Aramco के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी बन गई है. बीते शुक्रवार को रिलायंस शेयर बाजार में 4.3 फीसदी चढ़ा और उसकी Market Value 189 बिलियन डॉलर हो गई. वहीं Exxon Mobil को करीब 1 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ. इस साल रिलायंस के शेयर में 46 फीसदी तक का उछाल आया है, वहीं Exxon Mobil के शेयर में 39 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है. अब Saudi Aramco के बाद RIL दुनिया की नंबर 2 एनर्जी कंपनी बन गई है. 

कोरोना वायरस महामारीरिलायंस इंडस्ट्रीजReliance Industries

Recommended For You