देशभर में कोरोना (covid) से सबसे ज्यादा हालत खराब महाराष्ट्र (Maharashtra) की है. यहां रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं. ऐसे में पुणे (Pune) नगर निगम ने नया नियम जारी किया है. इस नियम के मुताबिक अब कोरोना से होने वाली मौत के बाद शवों (Dead body) को रिश्तेदारों को ही संभालना होगा. इसके लिए वार्ड अधिकारियों की ओर से संबंधियों को बॉडी बैग और चार PPE किट दी जाएंगी. परिजनों को किट पहनकर शव को बॉडी बैग में डालना होगा और फिर शव ढोने वाली गाड़ी में डालना होगा. इसके साथ ही अगर मरीज की घर पर मौत हो जाती है, तो इस स्थिति में बॉडी को प्रशासन को सौंपने तक की पूरी प्रक्रिया खुद पूरी करनी होगी. बता दें गुरुवार को पुणे में 8,553 संक्रमण के नए मामले सामने आए और 31 मौतें हुई है.