अगर आपको खाने में एक्सट्रा नमक डालने की आदत है तो एक बार ज़रूर देख लें ये रिसर्च

Updated : Aug 27, 2022 17:25
|
Editorji News Desk

चीन के लगभग 600 गावों में की गई एक रिसर्च से पता चला है कि टेबल सॉल्ट यानि सादे नमक का ज़्यादा उपयोग आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसकी जगह अगर किसी दूसरे नमक का उपयोग किया जाए तो हार्ट स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है. इस रिसर्च में 65 साल के आसपास के लगभग 21,000 लोगों ने हिस्सा लिया. न्यू इंग्लैंड जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी में हिस्सा लेने वाले लगभग 72% लोगों को कभी ना कभी स्ट्रोक आ चुका था और 88% लोगों में ब्लड प्रेशर की शिकायत थी. 

इस रिसर्च के दौरान आधे लोगों को सादे नमक के बदले कम सोडियम और ज़्यादा पोटेशियम वाला नमक इस्तेमाल करने के लिए दिया गया. उन्हें इस नमक को सादे नमक से ज़्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने के लिए कहा गया.  वहीं दूसरे लोगों को उनके खाने में रेगुलर टेबल सॉल्ट इस्तेमाल करते रहने के लिए कहा गया. 

ये भी देखें: नमक का ज़्यादा इस्तेमाल हो सकता है नुकसानदायक, इन फ़ूड आइटम्स का इस्तेमाल करें कम  

इस एक्सपेरिमेंट के शुरू होने के लगभग 5 साल बाद ये देखा गया कि सादे नमक का इस्तेमाल ना करने वालों में स्ट्रोक का खतरा 14% और दिल की बीमारी का खतरा 13% तक कम रहा. इसके अलावा नमक के सब्स्टीट्यूट का इस्तेमाल करने वालों में किसी भी कारण से मौत का खतरा भी सादा नमक खाने वालों की तुलना में 12% तक कम देखने को मिला. जिन लोगों ने इस दौरान सादे नमक की जगह उसके विकल्प का सेवन किया उन लोगों में स्ट्रोक और कार्डियोवस्कुलर बीमारी का ख़तरा कम देखने को मिला. इतना ही नहीं जिन लोगों ने सादे नमक का इस्तेमाल नहीं किया उनका ब्लड प्रेशर भी नमक का इस्तेमाल करने वालों की तुलना में कम रहा. 

ये भी देखें: आपके इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है जरुरत से ज्यादा नमक  

cardiovascular diseasesalt

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी