Record Vaccination: शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन पर देश में वैक्सीनेशन फ्रंट पर एक नया रिकॉर्ड बना. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने ट्वीट कर लिखा कि- PM @NarendraModi जी के जन्मदिवस पर देश ने 1:30 बजे तक अब तक सबसे तेज 1 करोड़ वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है और हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. मुझे विश्वास है कि आज हम सभी टीकाकरण का नया कीर्तिमान बना कर प्रधानमंत्री जी को उपहार स्वरूप देंगे.
दरअसल बीजेपी (BJP) ने पीएम के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाने का ऐलान किया था. पार्टी की तरफ से कहा गया था कि इस रोज देशभर में मैगा वैक्सीनेशन का खास कार्यक्रम चलाया जाएगा. सरकार के तमाम मंत्री और पार्टी से जुड़ा छोटा-बड़ा हर नेता इस अभियान में अपने अपने स्तर पर सहयोग कर रहा है ताकि जन्मदिन के इस मौके को खास बनाया जा सके.
ये भी पढ़ें| SCO Summit: इमरान की मौजूदगी में बोले PM मोदी- बढ़ती कट्टरता है सबसे बड़ी चुनौती