कोरोना संकट के बावजूद मुंबई में घर बिकने का रिकॉर्ड टूटा है. दिसंबर 2020 में महानगर मुंबई में अब तक 10 हज़ार से ज़्यादा फ्लैट बिक चुके हैं. मिड्ल क्लास फैमिली से लेकर लक्ज़री सेग्मेंट वाले सभी खरीददारों में मकान खरीदने की होड़ लगी है. जानकार बता रहे हैं कि महाराष्ट्र सरकार ने जब से स्टैम्प ड्यूटी में कटौती का फैसला लिया है, तब से ही मुंबई में घरों की सेल बढ़ गई है. इसके साथ ही कोरोना काल में डाउन हुए प्रॉपर्टी के रेट का फायदा भी बायर्स उठा रहे हैं.