Realme ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 5G को इंडिया में लॉन्च कर दिया है. ये 40 हजार रुपये के अंदर कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन है. साथ ही कंपनी ने GT Master Edition को भी लॉन्च किया है.
Realme GT 5G के स्पेसिफिकेशन्स
की बात करें तो इसमें 6.43-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है. इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,500mAh की है और यहां 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है. इसमें बेहतरीन गेमिंग के लिए GT मोड भी दिया गया है. इसमें 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है. इसकी बिक्री 25 अगस्त से फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट के जरिए की जाएगी. इसे रेसिंग येलो, डैशिंग सिल्वर और डैशिंग ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
Realme GT Master Edition के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच फुल-HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 32MP का कैमरा मौजूद है. इसमें 4,300mAh की बैटरी 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है. Realme GT Master Edition के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है. इसकी बिक्री 26 अगस्त से रियलमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से की जाएगी. इसे वोयाजर ग्रे, लूना वाइट और कॉसमॉस ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.