RBI Monetary Policy: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शुक्रवार को अपनी नई मॉनेटरी पॉलिसी पेश कर दी है. इस बार भी केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव न करते हुए इसे 4 फीसदी पर ही रखा है. साथ ही रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate) को भी 3.5 फीसदी पर ही रखा गया है.
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने कहा है कि फैसिलिटी रेट और बैंक रेट को 4.25 फीसदी पर रखा गया है. दास के मुताबिक इस बार मॉनेटरी पॉलिसी (Monetary Policy) कमेटी ने अपना रुख उदार रखा है. बता दें कि ये लगातार छठा मौका है कि केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है.
इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने इस बार जीडीपी की वृद्धि के अपने अनुमान में भी कोई बदलाव नहीं किया है. बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अपना जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 9.5 फीसदी पर बरकरार रखा है. वहीं सीपीआई यानी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के घटने का अनुमान जताया गया है.
आईबीआई के मुताबिक साल 2020-21 में सीपीआई 5.7 फीसदी पर रहा जो कि अप्रैल-जून 2022 में घटकर 5.1% पर आ जाएगा. RBI ने ये भी कहा है कि देश की इकनॉमी कोविड की मार से बाहर से आ रही है और आर्थिक गतिविधियां जल्दी ही रफ्तार भी पकड़ेंगी.
यह भी पढ़ें: Retrospective Tax: रेट्रो टैक्स खत्म करेगी सरकार, लंबे विवाद के बाद रोलबैक बिल सदन में पेश