मनोज बाजपेयी, अली फजल, केके मेनन और हर्षवर्धन कपूर स्टारर नेटफ्लिक्स (Netflix) की फिल्म 'रे' (Ray) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये सत्यजीत रे (Satyajit Ray) की रचनाओं से प्रेरित एक संकलन है जिसमें 4 अलग-अलग कहानियां दिखाई जा रही हैं. 2 मिनट 38 सेकेंड के इस ट्रेलर में प्रेम, वासना, विश्वासघात और सच्चाई को दिखाया गया.
'रे' के पहले एपिसोड 'हंगामा है क्यों बरपा' को अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया है. इसमें मनोज बाजपेयी मुसाफिर अली नाम के एक पॉप्युलर गजल सिंगर का किरदार निभा रहे हैं. दूसरे एपिसोड 'फॉर्गेट मी नॉट' को श्रीजीत मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. इस थ्रिलर में एक्टर अली फजल के साथ श्वेता बसु प्रसाद नजर आ रही हैं. तीसरा एपिसोड 'बहरूपिया' भी श्रीजीत ने डायरेक्ट किया है जिसमें केके मेनन और बिदिता मुख्य किरदार में हैं. वहीं चौथे एपिसोड 'स्पॉटलाइट' को वसन बाला ने डायरेक्ट किया है. इसमें हर्षवर्धन कपूर लीड रोल में हैं.
आपको बता दें, 'रे' का प्रीमियर 25 जून को नेटफ्लिक्स पर होगा.