टीम इंडिया के स्टार स्पिनर और दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने आईपीएल से ब्रेक लेकर फैन्स को चौंका दिया है. अश्विन ने ट्विटर के जरिए बताया कि उनका परिवार कोरोना वायरस से जूझ रहा है. परिवार को मुश्किल समय में सपोर्ट देने के लिए वे मौजूदा सीजन आगे जारी नहीं रख पाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर चीजें बेहतर होती है, तो वे फिर से मैदान में वापसी करेंगे. बहरहाल, अश्विन का आईपीएल छोड़कर जाना दिल्ली के लिए बड़े झटके से कम नहीं है. टीम के सीनियर प्लेयर श्रेयस अय्यर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हैं. गौरतलब है कि अश्विन कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों को जागरूक करते रहे हैं उन्होंने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट का नाम बदलाकर ' Stay home stay safe! Take your vaccine' रखा था.