Rath Yatra 2021: पाबंदियों के साथ सिर्फ पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा की इजाजत

Updated : Jul 06, 2021 14:30
|
Editorji News Desk

कोरोना संकट (Corona Crisis) के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने ओडिशा में पुरी के अलावा दूसरे स्थानों पर भगवान जगन्नाथ रथयात्रा (Jagannath Rath Yatra) की इजाजत देने से इनकार कर दिया है. सर्वोच्च अदालत ने पाबंदियों के साथ पुरी में रथयात्रा के सरकार के आदेश को सही बताया और कहा कि बाकी हिस्सों में सिर्फ मंदिर के भीतर पूजा की अनुमति है.


मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस (Chief Justice) ने कहा कि मैं भी पुरी जाना चाहता हूँ. आशा है अगले साल भगवान सभी रस्म पूरा करने की अनुमति देंगे.


उधर ओडिशा सरकार (Government of Odisha) ने जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए व्यापक निर्देश जारी किए हैं. जिसके मुताबिक 12 जुलाई को होने वाले इस उत्सव से एक दिन पहले पुरी शहर में कर्फ्यू लगाया जाएगा जो अगले दिन दोपहर तक जारी रहेगा.

इसके अलावा रथयात्रा के रास्ते में छतों से भी रस्म देखने की अनुमति नहीं होगी. पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने लोगों से टेलीविजन पर इस उत्सव का सीधा प्रसारण देखने की अपील की है.

Corona CrisisJagannath TempleSupreme CourtSupreme CourtPuri Jagannadh

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या