तेलगू फिल्मों की एक्ट्रेस और 'नेशनल क्रश' कही जाने वाली रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फैन फोलॉइंग काफी लंबी है, फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए क्या कुछ कर सकते हैं इसका अंदाजा रश्मिका के एक फैन के जुनून से लगाया जा सकता है. रश्मिका के एक फैन आकाश त्रिपाठी (Rashmika Mandanna) ने उन्हें देखने की कोशिश में तेलंगाना से कर्नाटक के कोडागु तक 900 किमी का सफर तय किया. त्रिपाठी ने उन तक पहुंचने के लिए गूगल सर्च का इस्तेमाल किया.
उन्होंने पहले मैसूर के लिए एक ट्रेन ली, फिर एक्ट्रेस के गृह जिले कोडागु ( Kodagu)के लिए एक माल ढोने वाले ऑटो लिया. हालांकि, पूरे रास्ते जब वह अभिनेत्री के घर का पता पूछता रहा तो लोगो को उस पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी खबर दे दी.
पुलिस ने त्रिपाठी को पकड़ लिया और उन्हें वापस जाने के लिए कहा क्योंकि कोडागु में लॉकडाउन था. पुलिस ने आकाश को यह भी बताया कि रश्मिका कर्नाटक में नहीं, बल्कि अपनी आने वाली फिल्म 'मिशन मजनू' की शूटिंग के लिए मुंबई में हैं.