जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो... बिहार के गया (Gaya) से ऐसी ही रिपोर्ट सामने आई है. यहां पुलिस के वरिष्ठ अफसर DSP के खिलाफ एक दलित नाबालिग बच्ची से रेप करने का संगीन आरोप (DSP Accused of Rape) लगा है. नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में गया के तत्कालीन DSP कमलाकांत प्रसाद के खिलाफ तीन साल बाद महिला थाने में ये FIR दर्ज कराई गई है.
मंगलवार को POCSO के स्पेशल जज के निर्देश पर पीड़ित लड़की का बयान अदालत में कराया गया, जहां लड़की ने 3 साल पहले DSP कमलाकांत प्रसाद द्वारा रेप किए जाने की बात की पुष्टि की और बताया कि डर की वजह से उसने इस बात को इतने समय तक छुपाए रखा.
गया के SSP आदित्य कुमार ने बताया कि DSP मुख्यालय और CID डिपार्टमेंट के आदेश पर पूर्व DSP कमलाकांत प्रसाद पर एक नाबालिग बच्ची के बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है. CID इस मामले की जांच कर रही है.