रणवीर सिंह के सभी चाहनेवाले उनकी अपकमिंग फिल्म '83' के रिलीज़ होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे है. इसी बीच खबरें सामने आ रही हैं कि कपिल देव के फैंस पूरी दूनिया में मौजूद है. जिसके चलते मेकर्स ने इस फिल्म को इंग्लिश वर्जन में भी रिलीज़ करने का मन बनाया है. बता दें रणवीर सिंह की फिल्म '83' अप्रैल 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड की कई फिल्मों की तरह इस फिल्म पर इसका काफी असर हुआ. हांलाकि अभी तक इस फिल्म की ऑफिशल रिलीज़ डेट नहीं अनाउंस की गई है.