बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक खास तस्वीर को शेयर की है. इसमें रणवीर पूर्व इंडियन क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण के साथ नजर आ रहे हैं. रणवीर और वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) की इस मुलाकात के पीछे की वजह अगर फैंस जानने को बेकरार हैं तो हम आपको बताते हैं कि दोनों की मुलाकात की खास वजह.
रणवीर सिंह और वीवीएस लक्ष्मण हाल ही में एक एड कैम्पेन के लिए साथ आए हैं. रणवीर ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि उन्होंने इस एड की शूटिंग के दौरान इस महान खिलाड़ी के साथ बहुत ही अच्छे से काम किया.
वर्कफ़्रंट की बात की जाए तो जल्द ही रणवीर सिंह कपिल देव (Kapil Dev) की बायोपिक 83 में नजर आएंगे