एक्टर रणदीप हुड्डा भी अब ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं. ओटीटी पर उनकी पहली फिल्म होगी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश '. रणदीप ने अपनी पहली वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' की शूटिंग शुक्रवार से शुरू कर दी है. उन्होंने मेकअप रूम से अपनी दो फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'कट्टे बहुत देख लिए, अब सरकारी बंदूक की गर्मी दिखाएंगे.'