'बाहुबली' फेम सुपरस्टार राणा दग्गुबाती की आने वाली फिल्म 'हाथी मेरे साथी' का आ गया है. ख़ास बात ये है कि ट्रेलर बुधवार को 'विश्व वन्यजीव दिवस' पर रिलीज़ किया गया. एरोस इंटरनेशनल की इस फिल्म 'हाथी मेरे साथी' को प्रभु सोलोमन ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म के 3 मिनट ड्यूरेशन वाले इस ट्रेलर में वन अतिक्रमण और क्रोनी कैपिटलिज्म जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया गया है. सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.