एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आयुष्मान खुराना-स्टारर 'डॉक्टर जी' की स्टारकास्ट में शामिल हो गईं हैं. फिल्म में रकुल को एक मेडिकल स्टूडेंट डॉ फातिमा की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा. इतना ही नहीं रकुल फिल्म में आयुष्मान के साथ रोमांस करती भी नजर आएंगी. बता दें अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान डॉ उदय गुप्ता की भूमिका निभाएंगे.