साउथ के मेगास्टार रजनीकांत (Rajinikanth) शनिवार को पत्नी लता के साथ अमेरिका (America) के लिए रवाना हो गए हैं. खबर है कि रजनीकांत रुटीन मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक रजनीकांत एक विशेष विमान से अमेरिका गए हैं.
बता दें कि कुछ सालों पहले इस मेगास्टार की किडनी की सर्जरी हुई थी. बताया जा रहा है कि जिस डॉक्टर ने उनकी सर्जरी की थी उनसे मिलने ही रजनीकांत अमेरिका जा रहे हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी एक फिल्म की शूटिंग पूरी की है. साथ ही वो बहुत जल्द और भी फिल्मों का भी हिस्सा बनने वाले हैं.अपने स्वास्थ्य की खराब होती स्थिति को देखते हुए ही विधानसभा चुनावों से ठीक पहले उन्होंने राजनीति में आने का फैसला भी टाल दिया था.