राजीव शुक्ला BCCI के अगले वाइस प्रेसिडेंट हो सकते हैं. खबरों की मानें तो 24 दिसंबर को अहमदाबाद में बीसीसीआई की बैठक होगी जिसमें राजीव शुक्ला को उपाध्यक्ष चुना जा सकता है. खबर है कि बीसीसीआई में इस बार औपचारिक चुनाव नहीं होंगे क्योंकि राजीव शुक्ला के नाम पर आम सहमति बन चुकी है. राजीव शुक्ला के वाइस प्रेसिडेंट बनने से बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली को भी एक अ्नुभवी साथी मिलेगा. वहीं खबर है कि IPL चेयरमैन के पद पर बृजेश पटेल ही बने रह सकते हैं.