मेगास्टार रजनीकांत अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद जब अपने घर पहुंचे तो उनका आरती से स्वागत किया गया. ब्लडप्रेशर की दिक्कत होने की वजह से अस्पताल में उनके भर्ती होने की ख़बर ने उनके फैंस को हिलाकर रख दिया. राहत की बात ये है कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. एक और बड़ी राहत की बात ये है कि उन्हें किसी तरह की गंभीर समस्या नहीं है. हालांकि, उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी गई है. ऐसे में कोविड की वजह से पहले से रुकी उनकी फिल्म 'अन्नाथे' की शूटिंग को पटरी पर लौटने में लंबा समय लग सकता है.