मेगास्टार रजनीकांत को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें ब्लड प्रेशर की गंभीर समस्या होनी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. अपोलो हॉस्पिटल ने अपने एक बयान में कहा कि रजनीकांत को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वो पिछले 10 दिनों से हैदराबाद में एक फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे. सेट पर कुछ लोग कोविड पॉज़िटिव पाए गए. 22 दिंसबर को हुए टेस्ट में रजनीकांत निगेटिव पाए गए थे. इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया और उनकी क्लोज मॉनिटरिंग चल रही थी. बयान में आगे कहा गया कि हालांकि उन्हें कोविड नहीं है लेकिन उन्हें ब्लड प्रेशर की गंभीर समस्या के बाद भर्ती कराया गया है.