Rajasthan Cabinet Expansion: जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, पायलट गुट को तवज्जो मिलेगी

Updated : Jul 25, 2021 16:20
|
Editorji News Desk

राजस्थान (Rajasthan) में गहलोत मंत्रिमंडल (Gehlot Cabinet Expansion) को लेकर अहम खबर आ रही है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन ने सभी विधायकों को जयपुर में रुकने को कहा है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद 28 या फिर 29 जुलाई को गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है.
अजय माकन ने कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम अशोक गहलोत या फिर सचिन पायलट के बीच अब किसी तरह की असहमति और तनातनी नहीं है. इसके साथ ही अजय माकन और वेणुगोपाल की सीएम गहलोत के साथ शनिवार को कई घंटे मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा भी हुई. माना जा रहा है कि इस विस्तार में कुछ मौजूदा मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाकर पायलट कैंप के लोगों के लिए जगह बनाई जाएगी. दरअसल राजस्थान में पिछले साल से ही पार्टी के भीतर गुटबाजी चल रही है. बीते साल सचिन पायलट की अगुवाई में 18 विधायकों ने बगावत कर दी थी. उस वक्त पार्टी ने मामला शांत कर लिया था लेकिन तभी से दोनों गुटों में पावर टसल लगातार चल रहा है.

ये भी पढ़ें: CM नीतीश बोले- होनी चाहिए जाति आधारित जनगणना, लोगों के कल्याण में मिलेगी मदद

CongressCabinet ExpansionRajasthanGehlot

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'