जलमग्न सड़कें और हैरान परेशान लोग, ये राजस्थान का (Baran Flood) बारां जिला है, जहां बीते कई दिनों से हो रही बारिश ने बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं. दरअसल सूबे के कुछ जिलों में लगातार बारिश के बाद बांधों (Oveflow dams) से 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से अब हर ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. झालावाड़ के कई इलाके बीते कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालातों का सामना कर रहे हैं, लेकिन शुक्रवार को दो बांधों से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद स्थिति खराब हो हई. दिक्कत ये है कि सूबे के कई इलाकों को बारिश की मार से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है.
मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली और बारां में भारी बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ें -अब QR code और LOGO की मदद से बनारसी साड़ी के असली और नकली होने का पता चलेगा