मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) के पति राज कौशल (Raj Kaushal) का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. अंतिम संस्कार की फोटोज और वीडियोज जो सामने आ रहे हैं उनमें मंदिरा फूट फूटकर रोती नजर आईं. लेकिन जिसने सबको भावविभोर कर दिया वो था मंदिरा का अपने पति की अर्थी को उठा कर चलना भी है.
एम्बुलेंस से जब राज को श्मशान घाट ले जाया जा रहा था तब बाकी लोगों के साथ मंदिरा ने भी अर्थी को पकड़ा. हालांकि अर्थी को पकड़ते ही वह फिर टूटने लगी थीं. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अर्थी को नहीं छोड़ा.
जब राज को मुखाग्नि दी जा रही थी तब मंदिरा हाथ जोड़े और रोते हुए बस उन्हें ही देख रही थीं. बता दें मंदिरा के पति राज कौशल की अंतिम यात्रा उनके घर से निकाली गई.