पेशावर में दिवंगत भारतीय फ़िल्मी हस्ती राज कपूर के पैतृक घर के मालिक ने प्रांतीय खैबर पख्तूनख्वा सरकार द्वारा निर्धारित दर पर इमारत बेचने से इनकार कर दिया है. उनके मुताबिक सरकार ने प्राइम-लोकेशन की प्रॉपर्टी का दाम बहुत कम आंका गया है. कपूर हवेली के वर्तमान मालिक हाजी अली साबिर ने कहा कि प्रॉपर्टी का सही मूल्यांकन करीब 200 करोड़ रुपये है. दरअसल खैबर सरकार ने फिल्म स्टार के सम्मान में संग्रहालय में बदलने के उद्देश्य से कपूर के पैतृक घर को 1.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदने की मंजूरी दी थी.