दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Rain) में शुक्रवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला जारी है. जिससे शहर का तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है और कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट (orange alert) जारी किया है. अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है. साथ ही अगले तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान जताया है.
हालांकि, लगातार हो रही बारिश ने एक तरफ जहां मौसम का मिजाज बदल गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं दूसरी ओर जगह जगह जलजमाव (water logging) होने से लोगों की परेशानी बढ़ भी गई है. जलभराव के कारण आजादपुर अंडरपास बंद कर दिया गया है, वहां डेढ़ फुट पानी भर गया है. आईटीओ रेल ब्रिज के नीचे भी पानी जमा हो गया है. वहीं प्रगति मैदान समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया है.