Himachal Pradesh के लाहौल स्पिति में अचानक आई बाढ़ (Flash Flood) के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ लोग लापता हो गए हैं. स्थानीय अधिकारीयों के मुताबिक इलाके के तोजिंग नाले (Tozing Nullah) मेंअचानक से पानी आने के कारण ये हादसा हुआ. प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव का काम जारी है, साथ ही बाढ़ में बाह गए लोगों की तलाश भी की जा रही है.
वहीं राजधानी शिमला (Shimla) में विकास नगर-पंथाघाटी रोड पहाड़ से बड़े बड़े पत्थर गिरने के कारण रास्ता बाधित हुआ. इन पत्थरों की चपेट में सड़क पर पार्क की गई एक कार भी आ गई और ये पूरी तरफ से टूट गई. हालांकि इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है और रस्ते पर पड़े पत्थरों को हटाने का काम जारी है