रेलवे लाया पहला 'AC 3-टियर इकॉनमी क्लास कोच'

Updated : Feb 11, 2021 20:55
|
Editorji News Desk

इंडियन रेलवे अपने पहले एसी थ्री-टियर इकोनॉमी क्लास कोच की शुरुआत करेगा. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर के स्वदेशी विकल्प कू पर ट्वीट कर के ये जानकारी दी. इस नए एसी-थ्री-टियर इकोनॉमी कोच को पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री में बनाया गया है. इस नए कोच में ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैं क्योंकि इसमें बर्थ की संख्या बढ़ाकर 72 से 83 कर दी गई है. मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस डिजाइन में कई नए बदलाव किए गए हैं. हर कोच में दिव्यांग लोगों की सुविधा के हिसाब से शौचालय का दरवाजा तैयार किया गया है. पहले की तुलना में अब हर बर्थ पर एसी ‘डक्ट' लगा रहेगा, जहां से ठंडी हवा आएगी. इसके अलावा इन कोचों में हर बर्थ पर 'निजी' लाइट लगाई गई है, जिससे यात्री अब आराम से पढ़ सकते हैं और मोबाइल चार्जिंग प्वांइट भी हर बर्थ दिया गया है. रेलवे ने अपने इस कोच को 'दुनिया का सबसे सस्ता AC ट्रैवल' बताया है. 

TweetRailwayindian railwayPiyush GoyalRailway Minister

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी