देश फिर से बढ़ते कोरोना वायरस के कहर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चिंता जाहिर की है. सोमवार को देश में कोरोना वायरस के आंकड़ों की एक रिपोर्ट को साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट किया. अपने इस ट्वीट में राहुल ने लिखा कि, मैंने पहले ही चेताया था कि कोविड-19 एक बड़ा खतरा बन रहा है. कृपया आप लोग सभी सुरक्षा उपाय अपनाएं, मास्क पहनें और जरूरी एहतियात बरतें. राहुल ने अपने ट्वीट में जो कोरोना ग्राफ शेयर किया है, उसमें जनवरी से लेकर अब तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की स्थिति के आंकड़े दर्शाए गए हैं.