कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. बुधवार को मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी बोले कि जीडीपी का मतलब है गैस, डीजल और पेट्रोल और जीडीपी बढ़ने का मतलब है इनके दामों में बढ़ोतरी. राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार जनहित में फैसले लेने की बजाए अपने खरबपति मित्रों की आमदनी बढ़ाने पर ज्यादा जोर दे रही है.
बाइट: राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस
वहीं राहुल के इन आरोपों पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने जवाब दिया और कहा कि CNP यानी करप्शन, नेपोटिज्म और पॉलिसी पैरालिसिस वाले GDP के सही अर्थ को कभी नहीं समझ सकते.
बाइट: संबित पात्रा, नेता, बीजेपी
ये भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने कहा- सुपरटेक मामले में अफसरों के खिलाफ जांच और सख्त कार्रवाई हो