Rahul Gandhi Twitter Account: कांग्रेस का दावा- अस्थायी रूप से लॉक किया गया राहुल का अकाउंट

Updated : Aug 08, 2021 00:20
|
Editorji News Desk

Rahul Gandhi Twitter Account: कांग्रेस पार्टी ने ऐसी जानकारी दी है कि राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से लॉक कर दिया गया है और इसकी बहाली के लिए जरूरी प्रक्रिया को फॉलो किया जा रहा है. पार्टी के मुताबिक अकाउंट के दोबारा एक्टिव होने तक राहुल दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के मार्फत लोगों से जुड़े रहेंगे और सरकार के खिलाफ आवाज को उठाते रहेंगे. पहले पार्टी ने दावा किया था की राहुल के अकाउंट को निलंबित कर दिया गया है.
हालांकि पार्टी की तरफ से किए गए इस दावे पर जवाब देते हुए ट्विटर ने कहा कि राहुल गांधी के अकाउंट को सस्पेंड नहीं किया गया है और इसकी सेवा जारी है. तब इसके बाद कांग्रेस की तरफ से एक और ट्वीट किया गया जिसमें उसने लिखा कि राहुल गांधी के अकाउंट को अस्थायी रूप से लॉक किया गया है.

ये भी पढ़ें: Twitter ने राहुल गांधी के ट्वीट पर की कार्रवाई, पीड़ित बच्ची के माता-पिता की तस्वीर को हटाया
दरअसल राहुल गांधी ने दिल्ली में नौ वर्षीय बच्ची के कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में पीड़ित माता-पिता से मुलाकात की थी और उनके साथ अपनी फोटो ट्वीट कर दिया था. बीजेपी ने इसे पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन बताया था जिसके बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ट्विटर और दिल्ली पुलिस को पत्र भेजकर इस मामले में कार्रवाई के लिए कहा था.

 

Twitter banCongressTwitter AccountRahul Gandhi

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'