केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन(Protest Against Agricultural Laws) कर रहे किसानों ने सात महीने पूरे होने के मौके पर शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े प्रदर्शनों में हिस्सा लिया, तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi) भी उनके समर्थन में उतर आए...
उन्होंने कहा है कि वे दिल्ली की सरहदों(Delhi Borders) पर कानून वापसी की मांग कर रहे किसानों के साथ हैं. राहुल ने शनिवार को ही एक ट्वीट कर लिखा कि, सीधी-सीधी बात है- हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ हैं.
दरअसल,पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों के किसानों ने शनिवार को अपनी मांगों के समर्थन में राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपने के लिए राजभवन तक मार्च किया.