कोरोना (Coronavirus) के हर ओर बढ़ते केसों के बीच अब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं.राहुल ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी सबके सामने रखी है.
राहुल ने कहा कि माइल्ड लक्षण होने के बाद अब मैं कोरोना पॉजिटिव हो चुका हूं. मेरी अपील है कि पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हो, वो सभी कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करें और सुरक्षित रहें.
आपको बता दें कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कुछ दिन पहले ही ऐलान किया था कि देश में कोविड की खतरनाक उछाल के बीच वो पश्चिम बंगाल में बचे हुए चुनावी चरण के लिए प्रचार नहीं करेंगे.
यह भी पढ़ें | देश में एक्टिव केस 20 लाख के पार, 24 घंटे में 2.59 लाख नए केस और 1761 की मौत