वसीम जाफर विवाद पर बोले राहुल गांधी- अब क्रिकेट भी नफरत की चपेट में आ गया

Updated : Feb 13, 2021 20:14
|
Editorji News Desk

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि बीते कुछ सालों में देश के अंदर नफरत को इस कदर सामान्य कर दिया गया है कि अब क्रिकेट भी इसकी चपेट में आ गया है. उनकी ये टिप्पणी पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर को लेकर आई है, जिनपर उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ने धार्मिक भेदभाव जैसा आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- पिछले कुछ वर्षों में नफरत को इस कदर सामान्य कर दिया गया है कि हमारा प्रिय खेल भी इसकी चपेट में आ गया. भारत हम सभी का है. उन्हें हमारी एकता भंग मत करने दीजिए. इससे पहले इस मामले में जाफर को पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले समेत और भी क्रिकेटर्स का समर्थन मिला है. बता दें कि जाफर ने चयन में दखल और चयनकर्ताओं और उत्तराखंड क्रिकेट संघ के सचिव के पक्षपातपूर्ण रवैये को लेकर मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था.

राहुल गांधीWasim Jafferक्रिकेटcricketRahul Gandhi

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video