राहुल गांधी इन दिनों केरल में हैं और उनके बयानों को लेकर रोज़ नया सियासी हंगामा खड़ा हो रहा है. बुधवार को कोल्लम के मछुआरों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मछली पालन के लिए भी कृषि मंत्रालय की तरह अलग से मंत्रालय होना चाहिए. राहुल के इस बयान पर केंद्रीय मत्स्य और पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए तंज़ कसा. सिंह ने कहा कि संसद में खुद फिशरी मंत्रालय से सवाल पूछते हैं और अब देश भर में घूम घूम कर भ्रम फैलाते हैं.उन्होंने कहा कि साल 2019 में ही केंद्र में मत्स्य पालन से जुड़ा मंत्रालय है जिसके मंत्री वो खुद हैं. दरअसल इससे पहले भी राहुल गांधी ने 17 फरवरी को भी इसी तरह का बयान दिया था, जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने उन पर पलटवार किया था.