हरियाणा के करनाल जिले (Karnal Haryana) में शनिवार को नए कृषि कानूनों (Farm law) का विरोध कर रहे किसानों पर हुई लाठी चार्ज (Lathi charge) को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'फिर खून बहाया है किसान का, शर्म से सर झुकाया हिंदुस्तान का!'
West Bengal Post Poll Violence: चुनाव बाद हिंसा में CBI ने तेज की कार्रवाई, 10 नई FIR दर्ज
इसके साथ ही अपने इस ट्वीट में राहुल नें खून से लथपथ एक जख्मी किसान की तस्वीर भी शेयर की है. बता दें कि किसानों पर हुई पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को दूसरे किसान करुक्षेत्र समेत तमाम जगहों पर सड़क पर उतर आए. किसानों ने हरियाणा भर में कई रास्तों को बंद कर दिया है.