इन दिनों देश के कई राज्यों में कोरोना की वैक्सीन (Covid vaccine) की भारी कमी देखी जा रही है. वैक्सीन की किल्लत के चलते राज्य सरकारों को कुछ वैक्सीन सेंटर (vaccination centre) को कई बार बंद भी करने पड़ते हैं. इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर तंज कसा. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘अगर समझते देश की मन की बात, ऐसे ना होते टीकाकरण के हालात’. दरअसल राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक 45 सेकेंड का वीडियो ट्वीट किया है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने देश में वैक्सीन की कमी को दिखाया है.
बता दें कोरोना वैक्सीनेशन की कमी को लेकर राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधते रहते हैं.
यह भी पढ़ें: Punjab Congress का 'कैप्टन' बनते ही फॉर्म में दिखे सिद्धू, बोले- दिल्ली मॉडल के परखच्चे उड़ा देंगे