असम में विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने शनिवार को गुवाहाटी में कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया. राहुल ने कहा कि हम इसके जरिए असम की जनता को 5 गारंटी दे रहे हैं, जो असम की जनता खो सुखी और सुरक्षित रखेंगे. आइए देखते हैं कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या क्या है...
असम के लोगों को कांग्रेस की पांच गारंटी
- नागरिकता संशोधन कानून को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा
- चाय बागान में काम करने वालों की डेली मजदूरी बढ़ाकर 365 रुपये करेंगे
- 5 लाख सरकारी नौकरियां और निजी क्षेत्र में 25 लाख रोजगारों का सृजन
- 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी
- सभी महिलाओं को 2000 रुपए तक गृहणी सम्मान पेंशन
इन 5 गारंटी के अलावा राहुल गांधी ने बीजेपी को महंगाई पर घेरते हुए कहा कि इस सरकार ने रसोई गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल सबके दाम बढ़ाकर गरीबों पर हमला बोला है. साथ ही बेरोजगारी, मुद्रास्फीति और गरीबी दर भी भाजपा राज में खूब फल फूल रहा है.