Congress Crisis: राहुल से मिले भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव, पुनिया बोले- लीडरशिप पर नहीं हुई बात

Updated : Aug 24, 2021 16:19
|
Editorji News Desk

छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) में नेतृत्व बदलाव की अफवाहों के बीच मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के साथ मुलाकात की. इस बैठक के बाद छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि इस बैठक में नेतृत्व में बदलाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई. दरअसल इन दोनों को ही पार्टी आलाकमान ने दिल्ली तलब किया था. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता टीएस सिंहदेव ढाई साल बाद भी मुख्यमंत्री ना बनाए जाने को लेकर नाराज़ हैं. इससे पहले पिछले महीने कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर जान से मरवाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से ही पूरे सूबे का सियासी पारा चढ़ा हुआ है, MLA ने आरोप लगाया था कि जब से उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ की है और ढाई-ढाई साल सीएम की बात को नकारा है.

तब से ही वो स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के टारगेट पर हैं. दरअसल 17 जून 2021 को भूपेश बघेल के ढाई साल पूरे भी हो चुके हैं.लेकिन लीडरशिप में बदलाव को लेकर कोई बात सामने नहीं आई, वहीं कांग्रेस हाईकमान ने कभी खुलकर इस पर कुछ नहीं कहा. हालांकि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने जरूर कहा कि ढाई-ढाई साल कोई फॉर्मूला है नहीं

chattisgarhCongressRahul Gandhi

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'