एक बार फिर पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए राज़ी हुए राहुल

Updated : Jan 05, 2021 17:10
|
Editorji News Desk

कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच पार्टी के नए अध्यक्ष को चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बीच खबर है कि राहुल गांधी दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के लिए राज़ी हो गए हैं. शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की नए अध्यक्ष पद को लेकर बैठक हुई थी. इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद थे. सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर करीब 5 घंटे से ज्यादा वक्त तक चली इस बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी. बैठक में राहुल गांधी के अध्यक्ष पद संभालने की मांग उठी और आखिर में राहुल ने कहा कि पार्टी जो ज़िम्मेदारी देगी, उसे वो निभाने के लिए तैयार हैं.

Rahul Gandhiकांग्रेसAICCCongressराहुल गांधी

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'