कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Former Congress President Rahul Gandhi) शनिवार को 51 साल के हो गए हैं. हालांकि राहुल ने कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर इस साल जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला (Not to celebrate birthday) किया है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 19 जून को उनके जन्मदिन के मौके पर किसी तरह के जश्न का आयोजन नहीं करें. कोई होर्डिंग या पोस्टर (billboards or posters) न लगाएं, बल्कि अपने पास उपलब्ध संसाधन का इस्तेमाल जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करें.
संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (General Secretary KC Venugopal) ने प्रदेश कांग्रेस कमेटियों और पार्टी के विभिन्न संगठनों को पत्र लिखकर राहुल के जन्मदिन को सेवा दिवस के तौर पर मनाने को कहा है. भारतीय युवा कांग्रेस ने कहा कि वह राहुल गांधी के जन्मदिन पर कोरोना प्रभावित लोगों की मदद करेगी, जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराएगी और आम लोगों को टीका लगवाने में मदद करेगी.भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ यानी NSUI ने इस मौके पर निशुल्क टीकाकरण आयोजित करने का फैसला किया है.