भीमा कोरेगांव हिंसा की जांच महाराष्ट्र पुलिस से NIA के पास आने पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि जो कोई भी मोदी-शाह के नफरत वाले एजेंडे का विरोध करता है, वह अर्बन नक्सली है. भीमा-कोरेगांव प्रतिरोध का प्रतीक है, जिसे सरकार की एनआईए कभी मिटा नहीं सकती. केंद्र के इस फैसले से महाराष्ट्र और मोदी सरकार आमने सामने आ सकते हैं. दरअसल राज्य सरकार ने झड़पों को उकसाने वाले आरोप के इस मामले में बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकतार्ओं के खिलाफ सभी मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी.