श्रीलंका टूर के लिए टीम इंडिया के हेड कोच होंगे राहुल द्रविड़, जुलाई में दौरा

Updated : May 20, 2021 17:04
|
Editorji News Desk

इंडियन क्रिकेट टीम इस साल जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाएगी. राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया है. भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच जुलाई में तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री इंग्लैंड में विराट कोहली की टीम के साथ व्यस्त रहेंगे. इसके चलते राहुल द्रविड़ दूसरे दर्जे की भारतीय टीम के कोच होंगे.
वर्तमान में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख द्रविड़ भारत 'ए' और अंडर 19 टीमों के कोच रह चुके हैं. सीनियर टीम के साथ द्रविड़ दूसरी बार जुड़ने जा रहे हैं. इससे पहले वह साल 2014 में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के बल्लेबाजी सलाहकार बनकर गए थे.

IndiaMatchTourRahul DravidSri Lankacricket

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video