वर्ल्ड नंबर 2 स्पेन के राफेल नडाल ने यूएस ओपन 2019 का खिताब जीत लिया है. 4 घंटे 50 मिनट तक चले मैराथन फाइनल में नडाल ने मेदवेदेव को 5 सेटो में 7-5,6-3, 5-7, 4-6, 6-4 से हराया. US ओपन की कोर्ट पर ये राफा की चौथी खिताबी जीत है. वहीं, उनके करियर का ये 19वां ग्रैंड स्लैम टाइटल है. मतलब ये कि फेडरर के रिकॉर्ड 20 ग्रैंड स्लैम जीत से नडाल अब बस एक खिताब दूर रह गए हैं.