यूं तो हर साल बाजार में बॉलीवुड सितारे, पीएम मोदी, राहुल गांधी और दूसरे नेताओं की तस्वीरों वाले पटाखों की भरमार रहती है लेकिन इन सबके साथ ही इस बार बाजार में कुछ नया भी देखने को मिल रहा है. गुजरात के राजकोट में अलग अलग वैरायटी के पटाखे बिक रहे हैं लेकिन सबसे अधिक चर्चा में 'राफेल' रॉकेट औऱ ड्रोन वाले पटाखे हैं. लोगों के बीच भी इन पटाखों को लेकर खूब क्रेज दिख रहा है. सिर्फ राफेल रॉकेट ही नहीं बल्कि लोगों के बीच मोदी बम की भी काफी डिमांड है. पटाखा व्यापारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि कोरोना के चलते उनका इस साल व्यापार फीका है लेकिन उम्मीद है कि हालात जल्द ही सामान्य होंगे.