सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'राधे: यॉर मोस्टवॉन्टेड भाई' (Radhe: Your Most Wanted Bhai) भले ही फैन्स को बहुत पसंद आ रही हो, लेकिन ये फिल्म IMDb को इंप्रेस नहीं कर पाई. इंटरनेट मूवी डेटाबेस यानी IMDb की रेटिंग्स के अनुसार, सलमान की ये फिल्म सबसे खराब फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. IMDb ने राधे को 10 में से 2.1 रेटिंग्स दी है.
सलमान खान की फिल्म के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया हो और IMDb पर रेटिंग के मामले में पीछ रह गई हो. इससे पहले भी उनकी कई फिल्मों ने बंपर कमाई की है, लेकिन IMDb पर फ्लॉप साबित हुई हैं. 'टाइगर जिंदा है', 'रेस 3' , 'दबंग 3' के साथ पहले ऐसा हो चुका है.