भारत दौरे पर 'मुख्य गेंदबाज़' के बिना ही आएगा साउथ अफ्रीका, ये है वजह

Updated : Feb 29, 2020 11:06
|
Editorji News Desk

साउथ अफ्रीका के पेस अटैक की जान और टीम के सबसे अहम गेंदबाज़ कैगिसो रबाडा भारत दौरे से बाहर हो गए हैं. रबाडा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू T20 सीरीज़ में ग्रोइन इंजरी हो गई... जिस वजह से उन्हें 4 हफ्ते के लिए क्रिकेट से दूर होना पड़ा है... बता दें कि साउथ अफ्रीका का भारत दौरा मार्च के शुरुआती हफ्ते से शुरू हो रहा है... रबाडा के रिप्लेसमेंट के तौर पर साउथ अफ्रीकी बोर्ड ने अभी तक किसी खिलाड़ी का नाम फाइनल नहीं किया है.

RabadaINDvsSA

Recommended For You