बॉलीवुड एक्टर आर माधवन को एक यूजर ने ड्रग एडिक्ट और शराबी बोलकर ट्रोल करने की कोशिश की थी. जिसका उन्होंने करारा जवाब दिया है. आर माधवन को सोशल मीडिया पर उस यूजर ने टैग करते हुए लिखा था कि आर माधवन का किरदार 'मैडी पहले मेरे दिल की धड़कन था, लेकिन अब ये दावे के साथ बता रहा हूं कि 3 इडियट्स का अभिनेता शराब और नशीली दवाओं के पीछे अपने शानदार करियर, स्वास्थ्य और जीवन को बर्बाद कर रहे हैं.' जिसका जवाब देते हुए माधवन ने लिखा, 'ओह.... तो ये आपकी राय है?, मैं आपके रोग के लिए चिंतित हूं और आपको डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता हैं.'